कलेक्टर-एसपी ने लिया सभास्थल एवं हेलीपेड का जायजा
तैयारियों की समीक्षा की गई
श्योपुर/चम्बल प्रधान न्यूज
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 27 नवंबर को बडौदा में आयोजित प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए राहत राशि वितरण एवं किसान संवाद कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया गया तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने हेलीपेड स्थल एवं सभास्थल का अवलोकन किया,
साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया गया।
पुलिस थाने के पास ग्रांउड में होने वाले उक्त कार्यक्रम के दौरान सभास्थल पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया एवं श्री रामलखन नापाखेडली, नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन, उपाध्यक्ष नगर परिषद श्री दारा सिंह बंजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें। इसके साथ ही सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री प्रवीण आष्ठाना, सीएमओ श्री ताराचंद धूलिया आदि उपस्थित रहे।
